फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सांसद को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी

Mon, 08 Apr 2013 08:47 AM IST
नई दिल्ली/आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी से बसपा की लोकसभा सांसद सीमा उपाध्याय को जान से मारने की धमकी मिली है। बसपा सांसद के सरकारी मोबाइल पर आई इंटरनेशनल कॉल पर उन्हें और उनके परिवार को संसदीय क्षेत्र में जाने पर गोली या बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सांसद ने संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बसपा सांसद सीमा उपाध्याय शुक्रवार रात 201 नॉर्थ एवेन्यू स्थित आवास पर मौजूद थीं। उनके साथ पति रामवीर उपाध्याय और परिवार के अन्य सदस्य भी थे।

रात करीब 8.55 बजे सांसद के सरकारी मोबाइल पर 0011111111 नंबर से फोन आया। फोन उनके निजी सचिव देवेंद्र उपाध्याय ने उठाया। फोन करने वाले शख्स ने सांसद से बात कराने को कहा।

आरोपी ने सीमा उपाध्याय से कहा कि आज के बाद वह और उनका परिवार फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र नहीं जाएगा। बात नहीं मानने पर उन्हें और उनके पति को गोली मार दी जाएगी या बम से उड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी ने बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाला शख्स महेश यादव बाह विधानसभा का रहने वाला है। उसने आतंकियों से संपर्क होने की भी बात कही।
विज्ञापन


सीमा उपाध्याय ने बताया कि आरोपी ने मेरे निजी सचिव से बात करने के बाद मुझसे करीब नौ मिनट बात की। उसने पूरे परिवार को धमकी दी है।

उन्होंने किसी महेश यादव नाम के शख्स को जानने से इनकार किया है। उनकी लिखित शिकायत पर संसद मार्ग थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जिला पुलिस उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें