फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदूक से बरामद हुई करोड़ों गबन करने वाली महिला

Fri, 26 Jun 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी के डर से बक्से में जा छिपनेवाली एक घोटालेबाज महिला को कैमूर पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। कैमूर एसपी सुनील कुमार नायक ने बताया कि पुष्पा देवी नाम की यह महिला एक चावल मिल की मालकिन है और इस पर सवा दो करोड़ रुपये के चावल के गबन का आरोप है।
विज्ञापन


गबन के आरोप में अदालत ने पुष्पा देवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस जब पुष्पा देवी के घर पहुंची तो करीब पांच घंटे तक पुलिस को घर का दरवाजा खुलने का इंतजार करना पड़ा। आखिर में खिड़की के रास्ते जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई, तो पुष्पा कहीं दिखाई नहीं दी।

इसके बाद पुलिस ने घर के एक-एक सामान को खोलना शुरू किया। इसी दौरान जब एक बडे़ से संदूक को खोला गया, तो पुष्पा उसमें छुप कर बैठी मिली।

पुष्पा पर एफसीआई का 2 करोड़ 25 लाख रुपये बकाया था। जिसे वह वापस नहीं कर रही थी। इतना ही नहीं कई बार तारीख के बावजूद पुष्पा कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें