फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल भूकंप: जानिए अब तक की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में शनिवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या लगभग 2000 हो गई है। शनिवार से लेकर अब तक कई झटके आए हैं और रविवार को पिछले 24 घंटे का सबसे तीव्र झटका रिक्टर स्केल पर 6.7 आंका गया।
विज्ञापन


नेपाल और भारत के कई हिस्सों में इमारतें बुरी तरह हिलीं और माउंट एवरेस्ट पर इस झटके के बाद एक और हिसस्खलन आया है। वहां बेस कैंप में सैकड़ों पर्वतारोही फंसे हुए हैं जबकि शनिवार को एक भूकंप के बाद वहां 17 लोग मारे गए हैं।

रविवार से अब तक की 10 बड़ी घटनाएं
1-एक और बड़ा झटका

नेपाल में रविवार को फिर भूकंप का एक बड़ा झटका आया। अमरीकी भूविज्ञान केंद्र के मुताबिक ताजा झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 है।

2-इमारतें दरकीं
रविवार को आए झटके समूचे उत्तर भारत और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए। भारत में भी लोग घरों के बाहर निकल आए। कुछ इमारतों में दरारें भी आई हैं।

3- करीब 2000 की मौत
इस बीच नेपाल में मरने वालों की तादाद करीब 2000 हो गई है, जबकि भारत में भी 60 से अधिक लोग मारे गए हैं।
4- ऑपरेशन मैत्री
अपने मृत संबंधी को खोने के दुख में उसका हाथ पकड़ कर रोती एक महिला। भारत ने नेपाल में अपने राहत अभियान को 'ऑपरेशन मैत्री' नाम दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर के ज़रिए बताया है कि एसी-17 और आईएल-76 उड़ानों के ज़रिए 252 भारतीय लोगों को लेकर दिल्ली लाया जा रहा है।
विज्ञापन


5- भारतीय सुरक्षित निकाले
नेपाल में मोबाइल सेवा अभी भी ठप्प पड़ी हुई है। भारत सरकार अब तक नेपाल से 540 नागरिकों को सुरक्षित निकाल चुकी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के मुताबिक नेपाल में फँसी भारत की अंडर-14 महिला फुटबॉल टीम को निकालना भी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

राहत अभियान

6- सड़क मार्ग का भी इस्तेमाल

भारत नेपाल से नागरिकों को निकालने के लिए हवाई अभियान के साथ-साथ सड़क मार्गों का भी इस्तेमाल कर रहा है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार और यूपी के मुख्यमंत्रियों को बसें और एंबुलेंस मुहैया कराने के लिए कहा है।

7-उड़ानें रोकीं
रविवार को आए भूकंप के बाद भारत ने नेपाल के लिए उड़ानें चार बजे तक के लिए रोक दी हैं। कोलकाता मेट्रो की सेवाएं भी बाधित हुई हैं।

8- 'नेपाल का साथ देंगे'

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम रेडियो संबोधन में कहा कि भारत हर नेपाली के आँसू पोंछने के लिए हम मुमकिन क़दम उठाएगा और नेपाल के साथ खड़ा रहेगा। ताज़ा स्थिति की समीक्षा के लिए मोदी ने साढ़े तीन बजे उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई है।

9- सहायता की पेशकश
भारत के कई राज्यों ने भी नेपाल को सहायता की पेशकश की है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहायता की घोषणा करने वाले राज्यों में शामिल हैं।

10- ग्रेटिज वीजा
नेपाल में फँसे सभी विदेशी सैलानियों, घायलों और पीड़ितों को भारत में रुकने के लिए भारत सरकार ग्रेटिज वीजा यानी 'गुड विल' वीज़ा मुहैया करा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें