फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनीता सावंत के आगे बिलख पड़े तेजपाल

Mon, 02 Dec 2013 03:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तहलका के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल रविवार को रो पड़े। गोवा पुलिस के क्राइम ब्रांच दफ्तर में उनसे करीब पांच घंटे पूछताछ हुई और उनका सामना हुआ गोवा की सबसे सख्त पुलिस अधिकारी से।
विज्ञापन


इस मामले की जांच का जिम्मा संभाल रहीं सुनीता सावंत गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच की सबसे सख्त अधिकारी मानी जाती हैं। पूर्व पर्यटन मंत्री मिकी पचेको को उनका नाम जरूर याद होगा, जिनसे उन्होंने दस घंटे पूछताछ की थी। जब वह पूछताछ से बाहर निकले, तो ऐसे लग रहे थे मानो जोर का झटका लगा हो।

तेजपालः पढ़िए, लिफ्ट से लॉकअप तक का पूरा सफर

एचटी के मुताबिक इसमें एनसीपी के विधायक पर नाडिया टोराडो को खुदकुशी के लिए उकसाने और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ। एक अधिकारी ने साफ कर दिया, "तेजपाल से गहन पूछताछ की जाएगी।"
विज्ञापन


सुनीता सावंत राज्य में गैर-कानूनी खनन मामले की जांच करने वाली टीम का हिस्सा भी रहीं। इस विवाद ने दो साल पहले गोवा में बवाल मचा दिया था।

सुनीता ने डीजीपी किशन कुमार से इजाजत बिना तेजपाल से जुड़ी कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। जो लोग उनसे वाकिफ हैं, उनका कहना है कि सुनीता एक प्रोफेशनल और प्रतिबद्ध अधिकारी है। जल्द ही डीएसपी पद पर उनका प्रमोशन होने वाला है।

एक जानकार ने बताया, "वह क्राइम ब्रांच में सबसे अनुभवी हैं। वह सख्त है और सच बाहर निकालना जानती हैं। उन्होंने कई मामले सुलझाए हैं, विधायकों से सवाल-जवाब किए हैं। वह जानती हैं कि क्या करना है और क्या नहीं। वह भ्रष्ट नहीं हैं।"
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें