फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को जान का कोई खतरा नहीं: शिंदे

Thu, 18 Apr 2013 09:32 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय की नजर में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जान का खतरा नहीं है।
विज्ञापन


गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मोदी की हत्या हो जाने की पत्रकार मधु किश्वर की आशंका को नकार दिया है।

शिंदे ने कहा कि मोदी को जान के खतरे के संबंध में उनके पास कोई खुफिया सूचना नहीं है।

शिंदे के मुताबिक ऐसी किसी जानकारी की सूचना उन्हें पहले ही दे दी जाती।

बृहस्पतिवार को मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट पेश करने के दौरान पूछे गए सवाल पर शिंदे ने कहा कि किश्वर की आशंका के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं।

लेकिन जहां तक मोदी की जान को खतरे का सवाल है, ऐसी कोई जानकारी खुफिया एजेंसी के पास नहीं।

गृहमंत्री के मुताबिक सिर्फ मोदी ही नहीं फिलहाल किसी वीआईपी या नेता पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। अगर ऐसी कोई भी जानकारी मिलती है तो संबंधित लोगों की इसकी सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद राज्य पुलिस ने कई बार मोदी पर आतंकी हमले का आशंका जताई है।

इसी आशंका के तहत वहां की पुलिस ने मुंबई की छात्रा इशरत जहां और उसके तीन साथियों को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मुठभेड़ में शामिल पुलिस वाले जेल में हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा गुजरात पुलिस लगातार यह दलील दे रही है कि विवादास्पद सोहराबुद्दीन एनकाउंटर के पीछे भी मोदी को मारने की साजिश थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें