फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जून तक जेल में रहेंगे सूरज पंचोली

Thu, 13 Jun 2013 02:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले में आरोपी सूरज पंचोली 27 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। 13 जून को सूरज की पुलिस रिमांड खत्म हो रही थी।
विज्ञापन


जिया खान की आत्महत्या के आरोपी आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को 27 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि उसे सूरज से कुछ और बातें भी जाननी हैं।

पुलिस ने कोर्ट में बताया कि सूरज ने अपने मोबाइल से जिया के कई मैसेज डिलीट कर दिए हैं। ये मैसेज गुत्थी को सुलझाने में अहम कड़ी हो सकते थे।

पुलिस ने कोर्ट से दो दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी। पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि सूरज के मैसेज की डिटेल निकलवाने के लिए दो दिन का वक्त चाहिए। लेकिन कोर्ट ने सूरज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज के वकील ने कोर्ट में मांग की थी सूरज पुलिस के साथ जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। उससे अभी तक जो कुछ पूंछा गया है उसने ईमानदारी के साथ सही-सही बात की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें