फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के उप-मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस के संबंध ISI से

Sat, 21 Nov 2015 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस का संबंध पंजाब के आतंकी और अलगाववादियों से हैं। सुखबीर ने कहा है कि कांग्रेस पंजाब को 1980 के दौर में ले जाना चाहती है।
विज्ञापन


इनके रिश्ते खालिस्तान के आतंकियों से भी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना असली रंग दिखा रही है और यह राष्ट्र विरोधी पार्टी है।

सुखबीर यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक फायदे के लिए अपने संबंध आतंकी संगठनों से बनाना चाहती है जिनके संबंध पाकिस्तान की आईएसआई से हैं।
विज्ञापन

'राहुल माहौल खराब करना चाहते हैं'

उन्होंने यह भी कहा कि देश को दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस के कारण ही पंजाब के साथ-साथ पूरे देश में अशांति का खतरा उत्पन्न हो गया है।

सुखबीर ने अपने इन आरोपों के साथ आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की है। वो गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि जो काम राहुल गांधी कर रहे हैं वो आज तक कभी इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी किया था और वे पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं।

Groups with which Congress shared stage have links with Pakistan and ISI-Sukhbir Badal pic.twitter.com/9MYA9R0Kw4— ANI (@ANI_news) November 21, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें