भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी बृहस्पतिवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने सेंट्रल जेल में बंद आसाराम से मुलाकात की। जेल से बाहर आकर स्वामी ने कहा कि अपराधी यदि जेल से छूट सकते हैं तो आसाराम को जमानत पर क्यों नहीं रिहा किया जा सकता?
वहां पहुंचकर स्वामी ने आसाराम को निर्दोष बताया। इससे पहले भी स्वामी इस तरह के बयान दे चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए स्वामी बोले कि वे आसाराम के केस की पूरी जानकारी लेने के लिए उनसे मिले हैं। इस बीच एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में आसाराम समर्थकों की भीड़ रही।
सुब्रमण्यम स्वामी ने लालू प्रसाद यादव और जयललिता का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन्हें दंड मिलता है, उन्हें भी जमानत मिल जाती है, तो फिर आसाराम को क्यों नहीं। स्वामी ने आसाराम को निर्दोष कहा है।