फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनडुब्बी हादसा: कमांडिंग अफसर का होगा कोर्ट मार्शल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल हुए सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसा मामले में एक कमांडिंग अधिकारी समेत सात अधिकारियों को दोषी पाया गया है। इनमें से कमांडिंग अधिकारी को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ सकता है जबकि छह अन्य को गंभीर नाराजगी का पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन


आईएनएस सिंधुरत्न हादसे के चलते तत्कालीन नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी को इस्तीफा तक देना पड़ा था। नौसेना सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ऑफ इंक्वायरी की सिफारिशों को नौसेना मुख्यालय ने स्वीकार कर लिया है।

सूत्रों ने बताया कि आईएनएस सिंधुरत्न पनडुब्बी के कमांडिंग अधिकारी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की सिफारिश की गई है जबकि छह अन्य अधिकारियों को गंभीर नाराजगी के पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अन्य को गंभीर नाराजगी का पत्र जारी

कमांडिंग अधिकारी कमांडर संदीप सिन्हा के खिलाफ पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा कोर्ट मार्शल की कार्यवाही की जाएगी और यह सिन्हा को खुद के बचाव का अवसर मुहैया कराएगी।

गंभीर नाराजगी पत्र का मतलब समझाते हुए सूत्रों ने बताया कि जिन छह अधिकारियों को ये पत्र जारी किए गए हैं उन्हें अगले दो साल के लिए कोई पदोन्नति नहीं मिलेगी, विदेशों में तैनाती या पढ़ाई का मौका भी नहीं मिलेगा।

पिछले साल 26 फरवरी को मुंबई के समुद्र में आईएनएस सिंधुरत्न में आग लग गई थी और दो नौसैनिक मारे गए थे। इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उसी दिन तत्कालीन नौसेना प्रमुख जोशी ने इस्तीफा दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें