अपने तीखे बयानों से चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने सपा और बसपा दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सपा सरकार पर प्रदेश को कश्मीर बनाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से कश्मीर में हिंदुओं का पलायन हुआ है, उसी तरह से उत्तर प्रदेश में हो रहा है।
उन्होंने मंटोला का हवाला देते हुए कहा कि वहां से लगभग 250 परिवार पलायन कर चुके हैं। वहीं, उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर दलित को वोट के लिए प्रयोग करने का आरोप लगाया।