फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कालेज की परीक्षाएं फिर टलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज के एमबीबीएस छात्रों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। 29 से होनी वाली फाइनल प्रोफेशनल की परीक्षाएं एक बार फिर स्थगित हो गईं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने मेडिकल छात्रों की परीक्षा के लिए 24 फरवरी की तिथि घोषित की थी। हड़ताल से एमबीबीएस सप्लीमेंट्री का परिणाम जारी नहीं हो सका। इससे फेल होने वाले छात्रों को फाइनल परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिलता। इसके चलते परीक्षा की तिथि 29 फरवरी कर दी गई।

डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन 28 फरवरी तक परिणाम जारी नहीं कर सका। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि रिजल्ट घोषित हो चुका है, ऑनलाइन करना बाकी है।
विज्ञापन


कालेज के प्राचार्य डा. एसके गर्ग का कहना है कि विश्वविद्यालय ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को प्रयोगात्मक परीक्षा 12 मार्च तक निपटाने की तिथि दी है। इससे पहले फाइनल परीक्षाएं होनी हैं, जिसमें सात पेपर होंगे। परीक्षा में देरी होने से छात्र इंटर्नशिप नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

फीस भरने को तीन दिन का मौका

परीक्षा शुल्क जमा न करने वाले 12 कालेजों के क्षेत्र के डीएम को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने बताया है कि इन कालेजों के शुल्क जमा न करने पर इनके छात्रों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।

परीक्षाएं 11 मार्च से होने वाली हैं, छात्रों ने शुल्क कालेज वालों को दे दिया है, ऐसे में छात्र किसी प्रकार का उपद्रव कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है।

2016-17 सेशन के लिए जिन कालेजों ने परीक्षा शुल्क नहीं भरा है, उनके लिए कालेज लॉग-इन आइडी एक से तीन मार्च तक के लिए खोल दी गई है। पीआरओ डा. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें