फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं मेरी जासूसी'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने नरेंद्र मोदी पर उनकी जासूसी कराने का आरोप लगाया है। पटेल ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जासूसी करा रहे हैं।
विज्ञापन


पटेल से जब पूछा गया कि मोदी ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी का एक करीबी हवाला रैकेट में शामिल है, तो उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि मोदी दूसरों की जासूसी कराते हैं और मेरी भी जासूसी करा रहे हैं।

मोदी ने क‌िया था सोन‌िया पर हमला

खैर मुझे खुशी है कि वह मेरी गतिविधियों का रिकॉर्ड रख रहे हैं। पटेल गुजरात में युवती के जासूसी मामले का जिक्र करने से भी नहीं चूके। पटेल का यह आरोप मोदी पर पलटवार माना जा रहा है।

मोदी ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि सोनिया का एक करीबी मीट का निर्यात करने वाली कंपनियों के करोड़ों के हवाला रैकेट में शामिल है।
विज्ञापन

अहमद पटेल ने खोला मोर्चा

इसके अलावा मोदी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और हवाला कारोबारी हसन अली के संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए थे।

हवाला कारोबार‌ियों को लेकर सोन‌िया गांधी पर लगातार हो रहे हमलों के बाद अहमद पटेल ने भी मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल द‌िया है। पटेल जासूसी कांड पर मोदी पर जमकर हमले बोल रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें