फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 10 सवाल जो मोदी से शायद ही पूछे जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को अमेरिका स्थित फेसबुक मुख्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान मोदी से फेसबुक पर लाइव सवाल-जवाब किए जा सकेंगे। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक मुख्यालय का दौरा करेंगे।"
विज्ञापन



जकरबर्ग ने लिखा है कि अगर आपके मन में भी इस मुद्दे को लेकर कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में अपने सवाल लिखिए और इनमें से अधिक से अधिक सवालों को शामिल करने की कोशिश की जाएगी।

इस बीच, जकरबर्ग की पोस्ट पर हजारों लोगों ने सवाल भेजने शुरू कर दिए हैं। कई सवाल भारत की आर्थिक स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंडस्ट्री आदि से जुड़े हैं। लेकिन ऐसे भी सवाल हैं जो इस लाइव फेसबुक चैट के दौरान शायद ही पूछे जाएं।
विज्ञापन

यूजर्स के वो 10 सवाल जो शायद ही पूछे जाएं

1-सुयश खरेल: पहले पोर्न बैन फिर मीट बैन। इस वैश्विक दुनिया में मोदी इतने रूढ़िवादी क्यों हैं?

2- रवीश मल्होत्रा: मोदी आपको सुब्रमण्यम स्वामी के अनधिकृत पेज को बंद करने के लिए कहेंगे। आप उनके कहने में मत आइएगा?

3-प्रिंस खालिद: उनसे पूछें कि वह कितने सांप्रदायिक हैं। मोदी जी से पूछें कि भारत कब दंगामुक्त होगा?

4-नमित जैन: मोदी जी कृपया फेसबुक पर कैंडीक्रश रिक्वेस्ट का कुछ कीजिए?

5-संजय कंडारी: फेसबुक पर लिंग अनुपात भारत की आबादी के लिंग अनुपात से बेहतर क्यों है?
विज्ञापन

मोदी से सवाल

6-सृष्टि कुकरेजा: संघी जिस तरह फेसबुक और दूसरे सोशल माध्यमों को हिंदुत्व के प्रोपगेंडा के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, उस पर मोदी जी की क्या राय है?

7-निमिष वर्मा: पोर्न बैन, डॉक्युमेंट्री बैन, मीट बैन...क्या भविष्य में भारत में फेसबुक पर भी बैन लग सकता है?

8-जय पंवार: क्या आप जकरबर्ग साहब को भाजपा की सदस्यता दिलाने वाले हैं?

9-अज़हर तंबोली: क्या मोदी मानते हैं कि गुजरात में मुसलमानों का कत्ले आम गलत था?

10-एस लॉन्गकुमेर: क्या भारत 2030 तक हिंदू राष्ट्र बनने जा रहा है?

( ये सवाल मार्क जकरबर्ग के फेसबुक पेज से लिए गए हैं जहां लोगों ने अपने सवाल भेजे हैं )

मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए 24 सितंबर से 30 सितंबर तक अमरीका दौरे पर जा रहे हैं।

इसी दौरान वो 27 सितंबर को फेसबुक के हेड क्वार्टर का दौरा भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें