फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा मर्डर केस में अमर सिंह से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में अमर सिंह से पूछताछ की गई। जांच में जुटी एसआईटी ने अमर सिंह से ये पूछताछ की है। संभावना है कि जांच टीम सुनंदा के बेटे से भी मामले को लेकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत 17 जनवरी, 2014 को दक्षिणी दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में हो गया था।

सुनंदा की मौत की जांच में जुटी एसआईटी ने इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया। अमर सिंह सुनंदा के करीबी दोस्तों में थे। अमर सिंह ने भी कहा था कि उनके पास सुनंदा के बारे कई जानकारियां हैं।
विज्ञापन

सुनंदा के बेटे से भी पूछताछ

इससे पहले भी सुनंदा केस पर अमर सिंह ने सनसनीखेज खुलासा किया था। अमर सिंह ने कहा था कि सुनंदा पुष्कर ने आईपीएल में शशि थरूर के गलत कारनामों का दोष खुद पर ले लिया था।

इसके साथ ही साथ अमर सिंह ने ये दावा किया था कि सुनंदा की मौत से दो दिन पहले ही उन दोनों की बात हुई थी। अमर सिंह के इस बयान के बाद से ही ये कयास लगाया जा रहा था कि एसआईटी उनसे कभी भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

इस केस में जांच टीम ने शशि थरूर से एक बार पूछताछ की है। संभावना ये भी है कि एक बार फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री से पूछताछ हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें