फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात पार्टी मांग रही थी बहना लेकिन आई मौत की खबर

Fri, 02 Jan 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष के धमाल के लिए मथुरा के राधापुरम एस्टेट की अलग पहचान है, लेकिन नए साल की नई सुबह यहां गम का अंधेरा छा गया। सपनों को उड़ान देने में जुटी आयुषी की मौत की खबर यहां हर किसी को रुला गई। भाई से आयुषी आधी रात नव वर्ष की पार्टी मांग रही थी। सुबह एक्सप्रेसवे पर उसकी मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन


राधापुरम एस्टेट निवासी सर्राफा व्यवसायी राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी रेखा की शादी की सालगिरह पर बिटिया आयुषी पांच दिसंबर को आई थी। इसके बाद सिर्फ उनकी फोन पर ही बातें हुईं। 31 दिसंबर की रात 12:15 बजे घर के हर सदस्य से आयुषी ने खूब बातें कीं। चचेरे भाई मानव से न्यू ईयर की पार्टी मांगी तो भाई हर्ष अग्रवाल को नई जैकेट दिलाने का वादा किया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में जिन तीन छात्राओं की मौत हुई उसमें मथुरा की आयुषी भी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

परिवारीजनों को लगा सदमा

राधापुरम एस्टेट राजेश अग्रवाल की 22 वर्षीय पुत्री आयुषी नोएडा के गलगोटिया कालेज से एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसकी सहेलियां उसे अत्यंत मिलनसार बताती हैं। पढ़ाई में भी वह अव्वल थी। रमनलाल शोरावाला से इंटरमीडिएट और राजीव एकेडमी से बीकॉम करने वाली आयुषी की तमन्ना कंपनी सेक्रेट्ररी बनने की थी।

गुरुवार को नए साल पर जब लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे तभी 9:50 बजे आए फोन से गहरा सदमा लगा। यह फोन कॉल एक दरोगा की थी। उन्होंने आयुषी की मौत की सूचना बताई। इसके बाद परिवारीजन वहां के लिए रवाना हो गए।

घर पर मिले बाबा गोविंद प्रसाद अग्रवाल के आंसू नहीं रुक रहे। छोटा भाई बिरला स्कूल में कक्षा नौ का छात्र हर्ष अग्रवाल और चचेरा भाई मानव अग्रवाल, चाची ममता अग्रवाल बिलखते हुए बताया कि रात को नए साल के आगमन की बेला पर 12 बजे आयुषी का फोन आया था। उसने सभी से अलग-अलग बात की। भाई मानव ने बताया कि दीदी मुझसे नए साल की पार्टी लेने आने की कह रही थीं, वहीं हर्ष ने बताया कि दीदी ने मुझे नई जैकेट दिलाने का वादा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें