फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक अभिजीत बोले प्रशांत भूषण को फटे जूते से मारूंगा

Thu, 30 Jul 2015 10:00 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया साइट पर एक के बाद एक करके फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग मर्यादा से बाहर जाकर कमेंट करने लगे हैं। इस बार गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने वकील प्रशांत भूषण पर हमला किया है।
विज्ञापन


अभिजीत ने सोशल मीडिया साइट पर एक पत्रकार के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा कि प्रशांत भूषण को फटा हुआ जूता मारूंगा, मेरा जूता महंगा है। उसकी डेड बॉडी पर कैमरा रेडी रखना। इसी क्रम में लगातर दो और ट्वीट करते हुए अभिजीत ने कहा कि प्रशांत भूषण को जूता मारने के लिए भी क्या अप्वाइटमेंट लेना पड़ेगा। उन्हें जूता मारने के लिए पूरा देश कतार में  है।

इसके बाद अगला ट्वीट करते हुए कहा कि प्रशांत भूषण को मारो यार। गौरतलब है कि प्रशांत भूषण बुधवार देर रात को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एच एल दत्तू के घर कई वरिष्ठ वकीलों के साथ पहुंच कर याकूब मेमन की फांसी पर स्टे लगवाने के लिए वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

याकूब मेमन को फांसी हो गई

इसके बाद ऐतिहास‌िक सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने गुरूवार सुबह पांच बजे तक सुनवाई करने के बाद याकूब मेमन की फांसी की सजा बरकरार रखी और गुरूवार सुबह याकूब मेमन को फांसी हो गई। इससे पहले याकूब मेमन की फांसी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और सुप्रीम कोर्ट रिजेक्ट कर चुक थे। सोशल मीडिया पर प्रशांत भूषण को देशद्रोही ठहराया जा रहा है। साथ ही कई लोग उन्हें अपशब्द भी कह रहे हैं।

इससे पहले आलोक नाथ भी विवादों के घेरे में आ चुके हैं। नरेंद्र मोदी पर कमेंट करने के कारण कविता कृष्‍णन को उन्होंने गाली दे दी थी। बाद में अपने इस व्यवहार के लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी। सोशल मीडिया पर किसी भी एक विषय पर पक्ष और विपक्ष के लोग आपस में भिड़ जाते हैं और मीडिया ट्रायल की तरह सोशल मीडिया ट्रायल शुरू कर देते हैं।

इससे पहले भी अभिजीत अपने विवादित बयानों से चर्चा में रह चुके हैं। सलमान खान के हिट एंड रन मामले की सुनवाई के दौरान ट्वीट किया था कि जो कुत्ते की तरह सड़कों पर सोएगा वो कुत्ते की ही मौत मरेगा। बाद में इस बयान पर अभिजीत को माफी भी मांगनी पड़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें