फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे प्रदेश की प्यास बुझाएगा एक मंदिर, कैसे?

Sat, 28 Mar 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में पानी संकट दूर करने के लिए मुंबई का श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट आगे आया है। इस ट्रस्ट ने राज्य के हर जिले में एक करोड़ की धनराशि देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस प्रकार यह ट्रस्ट राज्य के 34 जिलों को 34 करोड़ रुपये देगा और यह रकम हर जिले के किसी एक गांव में ‘जलयुक्त शिवार’ अभियान में खर्च की जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र राणे ने बताया कि जल्द ही एक-एक करोड़ की धनराशि सभी जिलाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में पानी के संकट को स्थायी तौर पर दूर करने के लिए ‘जलयुक्त शिवार’ अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने धार्मिक न्यास और कारपोरेट घरानों से भी इस अभियान में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आह्वान पर मुंबई में प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने राज्य के 34 जिले में एक-एक करोड़ रुपये तत्काल देने की घोषणा की है। भगवान गणेश का यह मंदिर देश में स्थित सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।

यह महाराष्ट्र का दूसरा सबसे अमीर मंदिर है, जहां चढ़ावे के रूप में प्रतिवर्ष 50 करोड़ से अधिक की आय होती है। सिद्धिविनायक मंदिर के 125 करोड़ रुपये फिक्स डिपॉजिट में जमा है। यह फिल्मी हस्तियों का सबसे पसंदीदा मंदिर भी कहा जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें