फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में चलेगा भारत पर डाक टिकट

Sat, 28 Mar 2015 08:58 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय समुदाय लंबे समय से अमेरिका में दीवाली त्यौहार पर डाक टिकट जारी करने की मांग कर रहा था। इसी मांग को आगे बढ़ाते हुए अमेरिकी सीनेट में दो सदस्यों ने दीवाली पर डाक टिकट जारी करने का प्रस्ताव लाया है।
विज्ञापन


प्रस्ताव कांग्रेस की एक समिति के पास भेजा गया है, जो इस पर विचार विमर्श करेगी और फिर आगे की कार्रवाई के लिए सीनेट में रखेगी। सीनेटर और सीनेट इंडियन कॉकस के उपप्रमुख मार्क वॉर्नर और सीनेटर जोन कॉर्निन ने यह प्रस्ताव लाया है। इसमें अमेरिकी डाक विभाग से जल्द डाक टिकट जारी करने की बात कही गई है।

प्रस्ताव लाते हुए मार्क ने कहा, ‘दीवाली पर यह डाक टिकट लाना, अमेरिका में रह रहे  30 लाख भारतीय मूल के और पूरे विश्व में फैले एक अरब से भी ज्यादा भारतीयों को सम्मानित करना है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दीवाली पर डाक टिकट जारी करने का अर्थ है कि हम प्रकाश के इस उत्सव का आदर कर रहे हैं। अमेरिकी डाक विभाग ने क्रिसमस और ईद जैसे त्यौहारों पर भी डाक टिकट जारी किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें