सिरडी के साईं बाबा के देश में लाखों भक्त हैं। तमाम लोग उनकी पूजा करते हैं और उन्हें भगवान की तरह मानते हैं। उनकी आस्था तो कुछ लोगों में इस कदर गहरे पैठी है कि वह साईं बाबा के नाम पर कुछ भी कर सकते हैं।
साईं बाबा के ऐसे ही भक्तों में लुटेरे भी हैं। टीओई की रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर के एक परिवार को रास्ते में मिले कुछ लुटेरे उन्हें लूटकर मौत के घाट उतारना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
सिरडी यात्रा पर जा रहे परिवार के लोगों ने लुटेरों को बताया कि वे साईं बाबा का दर्शन करने जा रहे हैं तो लुटेरों ने उनसे जो व्यवहार किया वह चौंकाने वाला था।