फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह करेंगे 'मिशन बंगाल' की शुरूआत

Thu, 29 Oct 2015 10:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव अभियान जारी रहने के दौरान ही भाजपा राज्य में अगले साल होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनाने में जुट गयी है।
विज्ञापन


कोलकाता में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरूआत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली से होगी। लेकिन आगे चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही उसके स्टार प्रचारक होंगे। प्रदेश भाजपा नेताओं के मुताबिक, पार्टी का मिशन बंगाल अगले महीने 30 तारीख को अमित शाह की रैली से शुरू होगा। लेकिन यह अभियान जनवरी में नरेंद्र मोदी के मैदान में उतरने के बाद तेजी पकड़ेगा।

जनवरी में मोदी राज्यभर में एक दर्जन सभाओं व रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा का दावा है कि शाह की रैली तक बिहार में भाजपा सरकार बन चुकी होगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

बीजेपी ने शुरू किया प्रचार

शाह की ओर से रैली की योजना को हरी झंडी मिलने से पहले ही पार्टी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में इसका प्रचार शुरू कर दिया है।

प्रचार की नई रणनीति के तहत बीरभूम में बुधवार को आयोजित पहली रैली के बाद सिन्हा ने कहा कि पार्टी 30 नवंबर को उत्थान दिवस मनाएगी और उस मौके पर अमित शाह एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

उसके बाद जनवरी से प्रधानमंत्री मोदी राज्य में लगातार कई रैलियों को संबोधित करेंगे। ध्यान रहे कि बीते साल लोकसभा चुनावों से पहले मौदी ने राज्य में सात रैलियों को संबोधित किया था।

उस चुनाव में पार्टी को आसनसोल और दार्जिलिंग सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इस साल की शुरूआत में पार्टी ने बशीरहाट विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में भी जीत हासिल की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें