फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉन बनने से पहले कैसा था छोटा राजन, जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले में फल्तान तहसील के इस गांव में कभी एक झोपड़ी हुआ करती थी जहां अब एक महल जैसा बंगला बन गया है।
विज्ञापन


अब ‘सदा लक्ष्मी’ नाम से मशहूर इस घर में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने अपना बचपन बिताया था। पत्थरों की दीवारों और लोहे के दरवाजों वाले इस बंगले में खूबसूरत लॉन भी है।

एक ग्रामीण ने बताया कि जब कोई पारिवारिक समारोह होता है तो राजन के भाई यहां आते रहते हैं।  इस बंगले में राजन के पिता सदाशिव सखाराम निखलजे की मूर्ति भी है जो 50 के दशक में रहने के लिए मुंबई आ गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों और दिवाली की छुट्टियों में आता था गांव

एक दुकानदार ने कहा कि वह (राजन) अच्छा बच्चा था। अकसर मेरी दुकान पर आता था। ग्रामीणों के अनुसार मुंबई में जन्मा राजन गर्मियों और दिवाली की छुट्टियों में हमेशा गांव आता था।

1976 में पिता की मौत के बाद राजन ने गांव आना छोड़ दिया। 55 वर्षीय राजन को इंडोनेशिया पुलिस ने सोमवार को बाली में गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें