मिजोरम-बांग्लादेश सीमा के पास तुईपुईबरी गांव में मंगलवार को गश्त पर निकले बीएसएफ के सात जवानों की उस वक्त मौत हो गई, जब उनकी गाड़ी एक खाई में गिर गई।
हादसे में चार अन्य जवान घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि 11 जवान इलाके में गश्त पर निकले थे। तभी उनकी गाड़ी 350 फीट गहरी खाई में गिर गई।
छह जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की कुछ घंटे बाद मौत हुई। तीन घायल जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्हें राज्य के बाहर के अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है। एक घायल जवान का आईजोल के ही एक सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।