मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रदेश के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। इस अधिकारी के खिलाफ राजस्थान के जयपुर में एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
आधिकारिक रिलीज में बताया गया है कि मध्य प्रदेश सीआईडी के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) अनिल मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह कदम 12 जुलाई को जयपुर में महिला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं जैसे 376, 384 के तहत मामला दर्ज होने के बाद उठाया गया।