सुप्रीम कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर और उसके आस पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ईमेल को दिल्ली पुलिस को फॉरवर्ड कर दिया गया है जिसके बाद पुलिस इसकी जांच कर रही हैं कि यह ईमेल कहां से और किस आईडी से भेजा गया था।
कोर्ट को धमकी मिलने के बाद परिसर में आने वाले लॉ इंटर्न्स पर भी सुरक्षा कारणों के मद्देनजर रोक लगा दिया गया है। इसके अलावा कोर्ट परिसर के आस-पास सघन तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं।