फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगा संघ परिवार का संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की हार के बाद संघ के अनुषांगिक संगठन ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 15 क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का रास्ता आसान बनाने के सरकार के फैसले के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की गई है। साथ ही उसने सड़क पर उतरने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


बीएमएस के राष्ट्रीय महासचिव ब्रजेश उपाध्याय ने कहा है कि विदेशी निवेश के नियमों में दी गई ढील को वापस लेना होगा। उन्होंने कहा है कि वे सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध करेंगे।

पीएम को लिखी चिट्ठी में मजदूर संघ ने कहा है कि सरकार को यह फैसला लेने से पहले संबंधित पक्षों से इस बात पर राय जान लेनी चाहिए थी कि इससे लोगों को फायदा होगा भी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर होगा प्रदर्शन

 मजदूर संघ का तर्क है कि रिटेल में विदेशी कंपनियों के आने से न केवल स्थानीय दुकानदारों का काम प्रभावित होगा बल्कि बड़े स्तर पर बेरोज़गारी भी बढ़ेगी। सरकार को चेतावनी देते हुए संघ ने स्पष्ट कहा है कि अगर सरकार उनकी इस अपील पर विचार नहीं करती है तो वह इसके विरोध में सड़कों पर उतरेंगे।

दरअसल बिहार के हार से उबरने और पीएम मोदी के इंग्लैड़ दौरे के मद्देनजर सरकार ने आर्थिक सुधारों की दिशा में बड़ी घोषणा करते हुए खनन, नागरिक उड्डयन, रक्षा, ब्रॉडकास्टिंग, निर्माण समेत 15 क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई के नियमों को आसान बना दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें