फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी के विवादित बोल, वाजपेयी ने किया किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ तो हजयात्रा को भी खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदर्शन में हिस्सा लेने मुजफ्फरनगर पहुंची साध्वी प्राची ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आतंकवादी लगातार धमकी दे रहे हैं कि अमरनाथ यात्रा पर हमला किया जाएगा। हिंदू समाज के लोग किसी धमकी से घबराने वाले नहीं हैं।

साध्वी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हमारी पवित्र यात्रा है, इस पर हमला हुआ तो परिणाम गंभीर होंगे। हिंदुस्तान में अगर अमरनाथ यात्रा सुरक्षित नहीं है तो हज यात्रा भी सुरक्षित नहीं रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

'भाजपा से साध्वी प्राची का कोई संबंध नहीं'

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि साध्वी प्राची से भाजपा का कोई संबंध नहीं है।

यह जरूर है कि साध्वी प्राची भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं, लेकिन उसके बाद से भाजपा से उसका कोई संबंध नहीं रहा। मोबाइल से सदस्य बनी हों तो समीक्षा में ही पता चल सकेगा। उनके बयानों से भी भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के मामले में कोर्ट के फैसले पर ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ 24 को भाजपा के सभी सांसद लखनऊ में धरना देंगे और रात को भी सड़क पर ही सोएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें