फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीआई ने की राधे मां के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने के आरोप में घिरी सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक मुकदमों के बीच अब रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है।
विज्ञापन


पार्टी ने शुक्रवार को बोरीवली थाने के सामने मोर्चा निकाल कर राधे मां की गिरफ्तारी की मांग की। स्वघोषित महिला संत के खिलाफ नारेबाजी कर रहे आरपीआई कार्यकर्ताओं ने राधे मां के पोस्टर पर कालिख पोतकर और उसे जलाकर अपना गुस्सा निकाला।

इस दौरान पार्टी अध्यक्ष रामदास अठावले ने राधे मां के कथित अवतार की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

'अश्लील फिल्म देखती हैं राधे मां'

वहीं, डॉली बिंद्रा ने भी राधे मां के लैपटॉप, आईपैड और फोन की जांच करने की मांग की है। डॉली बिंद्रा ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि राधे मां पोर्न स्टार सनी लियोनी की प्रशंसक हैं और अपने बेडरूम में पोर्न फिल्में देखती हैं।

डॉली ने राधे मां पर धर्म के नाम पर घिनौना धंधा करने का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

गौरतलब है कि डॉली बिंद्रा भी एक समय में राधे मां की भक्त थीं,लेकिन आज वह राधे मां के खिलाफ हैं। राधे मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के साथ अश्लीलता फैलाने का आरोप है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें