फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: RPF जवान ने मौत के मुंह में जा रहे यात्री को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ के एक जवान की बिजली सी तेजी ने रेल यात्री की जान बचा ली। चंद्रकांत रूपड़े ने ऐन वक्त पर रविंद्र पंडा का हाथ नही थामा होता, तो संभवतः उनका नाम ट्रेन से कटकर मरने वालों की सूची में शामिल हो चुका होता।
विज्ञापन


दरअसल कांस्टेबल चंद्रकांत रूपड़े आरपीएफ की कारजात यूनिट में तैनात हैं। बुधवार को वे कारजात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे।

लगभग 2 बजे के आसपास उसी प्लेटफॉर्म पर 16339 डाउन सीएसटी-नागरकॉयल आई। ट्रेन को दो मिनट तक ठहरना था, हालांकि उसे चार मिनट तक रोका गया। ट्रेन के पिछले हिस्से में एक अतिरिक्त इंजन जोड़ा जाना था, ये रोजमर्रा का काम था।

उसी ट्रेन के बी-1 कोच में सवार रविंद्र पांडा प्लेटफॉर्म पर टहलते नजर आए। वे एक फूड स्टॉल पर कुछ सामान खरीद रहें थे। लेकिन उसी समय कुछ ऐसा घटा की वे मौत के मुंह में जाते-जाते बचे। जानिए ऐसा हुआ क्या?
विज्ञापन


फोटो-चंद्रकांत रूपड़े
Trending Videos
विज्ञापन

वी‌डियो में देखें चंद्रकांत रूपड़े ने कैसे बचाई पांडा की जान

दरअसल इंजन जुड़ते ही ट्रेन धीरे-धीरे चलने लगी, प्लेटफॉर्म पर टहले रहे कई यात्री तेजी से ट्रेन की ओर भागे। कई सवार भी हो गए, लेकिन ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में पांडा का पैर फिसल गया और ट्रेन ने उन्हें घसीटना शुरू कर दिया। उन्होंने गेट के हैंडल से मजबूती पकड़ लिया था, हालांकि वे ऊपर नहीं चढ़ पाए।

वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के गैप के बीच ही फंसे रहे। उन्हें देखकर दूसरे यात्री चीखने लगे, लेकिन बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया।

कांस्टेबल रूपड़े वहीं टहल रहे थे, उन्होंने तेजी दिखाई और पांडा को हाथ पकड़कर खिंचने की कोशिश की। वहीं तैनात कांस्टेबर प्राची गुरम और अनिता यादव ने भी रूपड़े का साथ दिया और पांडा को खींच लिया। उन्हें बचाने के बाद रूपड़े ने गार्ड को सिग्नल देकर ट्रेन भी रुकवाई।

पांडा को चोट नहीं आई ‌थी। हालांकि कारजात आरपीएफ ने अपनी लोनावाला इकाई को डॉक्टरों की टीम को तैनात रखने को कहा। पांडा को उसी ट्रेन से आगे भेज दिया गया।

देखें वाकये का वीडियो-
var ven_video_key="NzE3MjkyfHwxMjY0fHw0MTd8fDEsMiwx";var ven_width="405";var ven_height="325";

साभार-सभी फोटो और वीडियो मिडडे से

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें