फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राउडी राठौड़' की धुनाई, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
35 साल के एक पुलिस कांस्टेबल को भीड़ ने जमकर धुना और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस कांस्टेबल पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


एमपी पुलिस के इस कांस्टेबल का नाम खेमचंद है। अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक कांस्टेबल ने भी दंपत्ति के खिलाफ हमले का मामला दर्ज कराया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक,"एक दंपत्ति न्यू सांगानेर इलाके के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहा था। तभी हमने देखा कि एक कांस्टेबल उनके साथ विवाद कर रहा है।"

पीड़ित वीरेंद्र ने बताया कि,"कांस्टेबल ने शराब पी रखी थी और उसने मेरी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की।"
विज्ञापन

लोगों ने सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी

इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने कांस्टेबल की धुनाई शुरु कर दी और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। वह लोगों से कहता रहा कि उसकी कोई गलती नहीं है लेकिन जनता ने उसकी एक ना सुनी।

तमाशा बेहद बढ़ गया तो किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी जिसके बाद सीओ सोडाला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि,"आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।"

सीओ ने कहा कि,"मेडिकल में साबित हो गया कि वह नशे में नहीं था। हमने सिपाही की शिकायत पर उन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है जिन्होंने उसकी पिटाई की।"

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जो भी पक्ष दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें