फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप में बाल-बाल बचे काठमांडू में मौजूद रामदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
योग शिविर के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू गए योग गुरू बाबा रामदेव सुरक्षित हैं। रामदेव पांच दिन के योग शिविर के लिए काठमांडू में हैं। बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने समाचार एजेंसी आईएएएस को बताया, “हमारा सत्र सुबह पाँच बजे से साढ़े सात बजे तक था। इसके बाद वे विभिन्न शिविरों में गए। जिस समय भूकंप आया उस समय वह योग सत्र से बाहर आ रहे थे।”
विज्ञापन


प्रवक्ता तिजारावाला ने कहा, ”रामदेव के पंडाल से बाहर आने के कुछ ही मिनटों के बाद ये ढह गया. और जब वह कुछ और आगे बढ़े तो उन्होंने अपनी आंखों के सामने एक बहुमंजिला इमारत को गिरते हुए देखा।” विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, “हमने बाबा रामदेव से संपर्क किया है. उन्होंने संकट की इस घड़ी में नेपाल में ही रहने की इच्छा जताई है।” रामदेव ने कहा, “हमने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में लगा दिया है।”
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें