फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का सपना, पहले हाई स्पीड फिर बुलेट ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में चीन और जापान की गति हासिल करने का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है और इस सपने को साकार करने का बीड़ा रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने उठाया है।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने बजट में न सिर्फ मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया है बल्कि नौ कॉरिडोरों की हाई स्पीड ट्रेनों की पहचान की गई है।

देश के प्रमुख महानगरों और विकास केंद्रों को जोड़ने के लिए हाई स्पीड ट्रेनों ट्रेनों को चलाने की योजना है। प्रधानमंत्री की अगुवाई में इस योजना का नाम हीरक चतुर्भुज नेटवर्क (डायमंड क्वाड्रिलेटेरल नेटवर्क) का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


यही नहीं रेल मंत्री ने टिकट आरक्षण प्रणाली को दुरुस्त करने का भी बीड़ा उठाया है। मोबाइल फोन और डाक घरों के जरिये भी टिकट बुक करने की व्यवस्था की जाएगी।

बढ़ेगा ऑनलाइन बुकिंग का दायरा

रेल मंत्री ने हाई स्पीड परियोजना के लिए उच्च रफ्तार रेल गलियारे की व्यवस्था की है। इस पर सौ करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

दिल्ली से आगरा, दिल्ली से चंडीगढ़, दिल्ली से कानपुर, नागपुर से बिलासपुर, मैसूर-बंगलूरू-चेन्नई, मुंबई से गोवा, मुंबई से अहमदाबाद, चेन्नई से हैदराबाद और नागपुर से सिकंदराबाद के बीच हाई स्पीड ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। इनकी गति 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच होगी।

रेल मंत्री ने ऑनलाइन बुकिंग का दायरा बढ़ाने के लिए अब पूरी गाड़ी बुक करने की योजना तैयार की है। यही नहीं ऑनलाइन बुकिंग के जरिये जनता एक कोच भी बुक कर सकती है।

रेल मंत्री ने कहा कि ई टिकटिंग प्रणाली में सुधार करने के लिए प्रति मिनट 72 सौ टिकट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभी प्रति मिनट दो हजार टिकट उपलब्ध होते हैं।
विज्ञापन

इंटरनेट से मिलेंगे अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट

ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनों की सुविधा के परीक्षण की भी बात कही गई है। अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट को भी इंटरनेट के जरिये उपलब्ध कराने के प्रयास हैं। साथ ही स्टेशन पर आने के दौरान पार्किंग की दिक्कत नहीं हो इसके लिए पार्किंग के साथ प्लेटफार्म कांबो टिकट शुरू करने की भी योजना है।

हाई स्पीड ट्रेन के लिए चुने गए रूट
:- दिल्ली - आगरा
:- दिल्ली - चंडीगढ़
:- दिल्ली - कानपुर
:- नागपुर - बिलासपुर
:- मैसूर - बंगलूरू - चेन्नई
:- मुंबई - गोवा
:- मुंबई - अहमदाबाद
:- चेन्नई - हैदराबाद
:- नागपुर - सिकंदराबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें