फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेल टिकट देगा आपको जरूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अब आपकी यात्रा पर कितना खर्च हुआ है और आपसे कितना वसूला है, उसको टिकट पर ही बताएगा। न केवल यात्रा टिकट बल्कि खाने के पैकेट पर मिलने वाली छूट से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


एक अनुमान के अनुसार सब अर्बन ट्रेन में एक किलोमीटर चलने पर रेलवे का खर्च प्रत्येक व्यक्ति 27 पैसे खर्च होता है, लेकिन यात्रियों से महज 12 पैसे लिया जाता है।

लिहाजा रेलवे की यह योजना है कि सब्सिडी राशि को ट्रेन टिकट के पीछे अंकित किया जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि रेलवे आपको बतौर सब्सिडी कितने रुपये की छूट दे रही है। इसी तरह खाने के पैकेट पर भी शिकायत के लिए एक स्टिकर चिपका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायदा सिर्फ स्लीपर क्लास से

रेलवे को मुनाफा होता है तो सिर्फ स्लीपर क्लास के पैसेंजर से। यह फायदा इसलिए नहीं होता कि प्रति किलोमीटर लागत कम होती है, बल्कि इसलिए होता है कि क्षमता से अधिक यात्री स्लीपर कोच में बैठकर सफर करते हैं। जबकि एसी बोगी में जितनी सीट होती हैं उतने ही यात्री।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है। इसमें उन्होंने पिछले दिनों रेलवे अधिकारियों को एक प्रजेंटेंशन के दौरान बताया कि सब्सिडी राशि और खान-पान की शिकायत को क्यों न टिकट पर प्रिंट किया जाए।

मोदी के विजन को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुनेंद्र कुमार ने सभी जोन को भेज दी गई है ताकि इसे अमल में लाया जा  सके। इसकी कॉपी अमर उजाला के पास भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें