फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

' मोदी जी मेरे खिलाफ जांच क्यों नहीं कराते?'

Thu, 19 Nov 2015 11:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी की 98वीं जयंती पर आयोजित यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस दंगा कराती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमजोरों के लिए लड़ती है और वो भाईचारे की पार्टी है। राहुल ने कहा कि लोग कहते हैं कि हमारे पास कुछ सांसद हैं लेकिन 40 सांसदों ने भूमि बिल को रोक दिया।

इस मौके पर राहुल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के भविष्य हैं और उन्हें जनता के बीच में जाना चाहिए। बिहार चुनावों के नतीजे से उत्साहित राहुल ने कहा कि कांग्रेस आगे के चुनावों में भी जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 'बीजेपी को लगा कि बिहार में स्वीप होगा,खूब दौड़े पीएम, आगे गए, पीछे गए, स्वीप हुआ लेकिन उनका नहीं हमारा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल बोले जांच क्यों नहीं कराते

सुब्रमण्यम स्वामी के आरोपों पर प्रहार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी पीएम हैं। सारी एजेंसियां उनके पास हैं। वो मुझ पर कई सारे आरोप लगा रहे हैं लेकिन किसी भी जांच का आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं?

पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए राहुल ने कहा कि 'मोदी जी एक बात और सुन लो मुझे में इतना भी डर नहीं है आपसे'। उन्होंने कहा कि मैं पीछे नहीं हटूंगा, हिन्दुस्तान के लिए लड़ूंगा, किसानों के लिए और मजदूरों के लिए लड़ूंगा।

वहीं इसी कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी हमारे लिए मां जैसी हैं और कांग्रेस हमेशा गारीबो के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमें गांधी, नेहरु और पटेल से सीखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें