ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दोपहर भोज का आयोजन करेंगी। पीएम मोदी अगले महीने 12 नवंबर से अपने पहले ब्रिटेन दौरे पर होंगे।
इस बीच वह प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम से भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के अलावा अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड कैमरन से गर्मजोशी के साथ मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी 13 नवंबर को बकिंघम पैलेस पहुंचकर महारानी के साथ दोपहर भोज कर सकते हैं।
वह कैमरन के आवास पर उनसे मुलाकात भी कर सकते हैं। इसके बाद दोनों नेता पार्लियामेंट स्कायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के लिए जा सकते हैं।