देश की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले बीफ पर एक बार फिर बयान आया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इस बात की संभावना जताई की नोएडा के दादरी में हुए हत्याकाण्ड के पीछे हिन्दूवादी संगनों का हाथ है।
बंगलूरु में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बीफ खाने पर लगी रोक विचित्र है। सिद्दारमैया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल लोगों की खाने की व्यक्तिगत आजादी पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगा सकती।