फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानः ईशनिंदा के आरोपी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस के मुताबिक़ ईशनिंदा के मामले में जेल से सज़ा काटकर लौटे एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। यह वाक़या पाकिस्तान के तक्षशिला शहर का है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस का कहना है ''मक़तूल ग़ुलाम आबिद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और ऐसा लगता है कि ईश निंदा के मामले में ही उन पर यह हमला हुआ है।''

पुलिस का कहना है कि आबिद कुछ दिन पहले ही ईश निंदा के मामले में जेल से ज़मानत पर रिहा होकर घर आए थे। आबिद अपने घर से खाने का कुछ सामान लेने के लिए निकले थे, तभी उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं गई। इससे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित के शरीर पर दस से ज़्यादा गोलियों के निशान थे। अभी तक वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं किया जा सका है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक़ आबिद ने पैग़ंबर होने का दावा किया था, जिसके ख़िलाफ़ 2011 में स्थानीय धार्मिक नेताओं और अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया था और उन पर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें