प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक साप्ताहिक समाचार पत्र और कुछ अन्य मीडिया संस्थानों को कानूनी नोटिस थमा दिया है। इन संस्थानों ने खबरें चलाई थी कि वह और उनके पति अपना बेटा राहुल गांधी को गोद देने पर विचार कर रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि प्रियंका इन खबरों से काफी नाराज हैं और उन्हें व उनके बेटे को ‘बदनाम’ करने के लिए कड़ी कार्रवाई की धमकी दी है। पीटीआई के मुताबिक वह कथित तौर पर इन झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध हैं।
साप्ताहिक अखबार ने खबर छापी थी कि कांग्रेस के शीर्ष स्तर पर चर्चा है कि राहुल गांधी अपनी बहन के बेटे रेहान को गोद ले सकते हैं ताकि उसे गांधी उपनाम दिया जा सके।
प्रियंका ने अपने नोटिस में कहा, ‘यह आरोप लगाना कि अभिभावक अपने बच्चे को किसी और को दे रहे हों, जैसे कि वह कोई चीज हो, किसी की भावनाओं से खेलने के लिए पर्याप्त है।
लेकिन इसे वंशवादी राजनीति से जोड़कर देखना और भी ज्यादा खराब बात है।’ उन्होंने इस बात पर भी कड़ी आपत्ति जताई कि उनके बेटे के स्कूल एडमिशन फॉर्म में अभिभावक की जगह पर राहुल का नाम लिखा गया है।