फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान से 35 बिलियन डॉलर लेकर लौटे PM मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जापान का पांच दिवसीय सफल दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को स्वदेश पहुंचे। दोपहर में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि स्वराज जापान दौरे की सफलता पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करने के लिए विशेष रूप से एयरपोर्ट पहुंचीं। दौरे के दौरान जापान ने पीएम से अगले पांच साल में विकास कार्यों के लिए 35 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद का वादा किया है।

साथ ही दोनों पक्ष आपसी रणनीतिक सहयोग को अगले स्तर तक ले जाने पर भी सहमत हुए। प्रधानमंत्री के दौरे में रक्षा आदान प्रदान, स्वच्छ ऊर्जा, सड़क-राजमार्ग, स्वास्थ्य और महिलाओं से संबंधित पांच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन

जापान से मदद का आश्वासन द‌िया

साथ ही बुलेट ट्रेन और गंगा की सफाई में भी जापान से हरसंभव मदद का आश्वासन मिला। हालांकि असैन्य परमाणु करार पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी।

साथ ही जापान ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड समेत छह कंपनियों को प्रतिबंध के दायरे से बाहर करने का भी निर्णय लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पांच दिवसीय जापान यात्रा को बेहद सफल करार दिया।

सुषमा ने एयरपोर्ट पर की अगवानी
जापान दौरे की सफलता से उत्साहित विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खुद प्रधानमंत्री का स्वागत करने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पहुंचीं। कई सालों बाद यह देखा गया कि कोई मंत्री विदेश दौरे से लौटे प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें