फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी के आने से सांप्रदायिकता बढ़ेगी'

Wed, 12 Feb 2014 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
माकपा नेता प्रकाश करात का कहना है कि नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता में लाने और उनके गुजरात मॉडल को लागू करने से सिर्फ पूंजीवाद और सांप्रदायिकता ही बढ़ेगी।
विज्ञापन


यहां बिग्रेड परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए करात ने कहा कि मोदी के गुजरात में सिर्फ बड़े कारोबारियों ने लाभ कमाया, आम लोगों ने नहीं।

उन्होंने दावा किया कि लाल झंडे के तले धर्मनिरपेक्ष विकल्प ही ऐसी सरकार दे सकता है, जो आम जनता के हित में हो। करात ने कहा कि संसद के मौजूदा सत्र के खत्म होने के बाद गैर कांग्रेस और गैर भाजपा दल वैकल्पिक पॉलिसी पेश करेंगे।
विज्ञापन


हाल ही में एक रैली में मोदी ने तीसरे मोर्चे को ‘तीसरे दर्जे’ का बताया था, इस पर जवाबी हमला करते हुए करात ने कहा, ‘कुछ दिन पहले यहां आयोजित रैली में मोदी ने कहा था कि थर्ड फ्रंट थर्ड ग्रेड का है।

हां, वह बिल्कुल सही कह रहे हैं। स्कूल और कॉलेजों में थर्ड पहले और दूसरे से ऊपर आता है। इसलिए थर्ड सबसे ऊपर है। हम वाम दल तीसरे दर्जे हैं और मोदी अभी भी पहले दर्जे में हैं।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें