फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ते ने ली मासूम की जान

Wed, 12 Feb 2014 04:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्यारह महीने की मासूम लड़की अवा जेन को नींद में ही अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वजह कुछ और नहीं बल्कि उसके पालतू कुत्ते का जानलेवा वार था।
विज्ञापन


घटना के वक्त अवा जान की मां अपने बॉयफ्रेंड के साथ नीचे वाले कमरे में टीवी देख रही थी। जोर से बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर दोनों ऊपर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि पिटबुल प्रजाति का उनके पालतू कुत्ते ने छोटी बच्ची को बुरी तरह से दबोच रखा है।

दोनों ने मौके पर ही कुत्ते को मार डाला और बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी ओर पड़ोसियों ने बच्ची की मां और उनके ब्वॉय फ्रेंड पर आरोप लगाया है कि वो बीते कुछ दिनों से घर में रह रहे भयानक कुत्ते पिटबुल को कालोनी से दूर करने के लिए कह रहे थे।

लेकिन दोनों ने उनकी एक न सुनी और उस कुत्ते का पहला शिकार खुद उनकी बेटी ही बनी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें