फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के पीए की तलाश, शिल्पी अब भी फरार

Tue, 03 Sep 2013 09:00 PM IST
जोधपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस आसाराम की सहयोगी और छिंदवाड़ा गुरुकुल की वॉर्डन शिल्पी को अब तक पकड़ नहीं पाई है। पुलिस आसाराम के पीए प्रकाश की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जोधपुर पुलिस का दावा है कि मामले में सभी तथ्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इस मामले में जोधपुर पुलिस की जांच अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि घटना वाले दिन आसाराम का पीए प्रकाश भी उनके साथ था।

प्रकाश ही आसाराम के मोबाइल पर आने वाली तमाम फोन कॉल को अटेंड कर रहा था। मिश्रा ने बताया कि छिंदवाड़ा गुरुकुल में पढ़ रही पीड़िता को आसाराम तक पहुंचाने के लिए वार्डन शिल्पी और शिवा ने जाल बिछाया था।
विज्ञापन


पुलिस को शिल्पी की तलाश कर रही है। जांच अधिकारी चंचल मिश्रा का कहना है कि यौन शोषण मामले में आसाराम के अलावा उसके सहयोगियों के खिलाफ की पुख्ता सबूत मिले हैं।

इस मामले में शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि छात्रावास वार्डन शिल्पी और आसाराम के निजी सहायक (पीए) प्रकाश की तलाश जारी है।

आसाराम की गिरफ्तारी के बाद शिल्पी भूमिगत हो गई है। जोधपुर पुलिस की एक टीम अभी छिंदवाड़ा में ही पड़ाव डाले हुए है। पुलिस ने शिवा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें