फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रेग्नेंट लड़कियों का करवाते थे गर्भपात'

Sun, 20 Oct 2013 03:41 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने रेप केस में फंसे आसाराम बापू पर आरोप लगाया है कि वह बलात्कार के बाद प्रेग्नेंट होने वाली लड़कियों का गर्भपात करवाते थे।
विज्ञापन


गांधीनगर अदालत में आसाराम की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए पुलिस ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि आसाराम आश्रम चलाने वाली ध्रुवबेन लड़कियों का गर्भपात कराने के लिए हॉस्पिटल ले जाती थीं।

पुलिस ने यह भी बताया कि अगर किसी लड़की का मासिक धर्म रूक जाता था तो उसकी भी जांच कराई जाती थी।

गांधीनगर अदालत ने सूरत रेप मामले में आसाराम की पुलिस हिरासत अवधि तीन दिन बढ़ा दी है। आसाराम अब 22 अक्तूबर तक अहमदाबाद पुलिस की रिमांड पर रहेंगे।

अहमदाबाद पुलिस को आसाराम की चार दिन की रिमांड मिली थी जो शनिवार को पूरी हो गई। पुलिस ने कोर्ट से आसाराम के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए 10 की रिमांड की मांग की थी।
विज्ञापन


आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर सूरत की रहने वाली दो बहनों ने कई सालों तक दुष्कर्म करने और यौन शोषण का आरोप लगाया था।

इसी मामले की जांच के लिए अहमदाबाद पुलिस आसाराम को जोधपुर सेंट्रल जेल से लेकर आई है। यहां आसाराम का सेक्सुअल पोटेंसी टेस्ट भी कराया गया, जो पॉजिटिव आया। पुलिस आसारम का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी करा सकती है।

पत्नी और बेटी को जमानत
सूरत मामले में ही आसाराम की पत्नी लक्ष्मी और बेटी भारती भी आरोपी हैं। पीड़िताओं ने उन पर आसाराम तक लड़कियों को पहुंचाने का आरोप लगाया है। लक्ष्मी और भारती को इस मामले में अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

वहीं, इस मामले में नारायण साईं की अग्रिम जमानत पर सुनवाई होनी बाकी है। साईं अभी तक पुलिस के हाथ भी लगे हैं। नारायण साईं की तलाश में पुलिस विभिन्न राज्यों उनके आश्रमों में छापे मार रही है।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली के अलावा बिहार के दरभंगा जिले के एक आश्रम में भी छापा मारा था। दिल्ली स्थित आश्रम से पुलिस ने आश्रम के प्रभारी और नारायण साईं के सहयोगी धर्मेश को भी गिरफ्तार किया था। धर्मेश दो दिन की पुलिस रिमांड पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें