देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सितंबर में अमेरिका आने का न्योता दिया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स ने एक मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को दी।
उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स ने दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने को शुक्रवार को मोदी से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से भेजी गई अमेरिका आने की चिट्ठी सौंपी।
अमेरिका के राष्ट्रपति ओबाम की तरफ से पीएम मोदी को भेजी इस चिट्ठी में 21वीं सदी में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए सितंबर में अमेरिका बुलाने की बात दोहराई है।
भेजे गए निमंत्रण पत्र में प्रधानमंत्री ने ओबामा को धन्यवाद कहा है। साथ ही उन्होंने आशा जताई है कि उनकी यात्रा से भारत-अमेरिकी रिश्तों को नई गति और ऊर्जा मिलेगी। पीएमओ ने पीएम मोदी और अमेरिकी उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स की मुलाकात की फोटो भी ट्विट की है।