फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी चुनाव प्रचार में फिर उतरे, कोकराझार में की रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
असम में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से प्रचार अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोकराझार से कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए रैली संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से कांग्रेस से बेहतर काम करके दिखाने का वादा किया।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार के दौरान पीएम रहे मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इस राज्य ने देश को 10 साल तक पीएम दिया, इसके बावजूद असम का कुछ भला नहीं हुआ। मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 15 साल जो न कर पाए हमसे उम्मीद कर रहे हैं कि 15 महीने में हम कर दें।

पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए सबसे पहले सही इंफ्रास्ट्रक्चर की दरकार है इसलिए हमारी सरकार 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बिजली का होना बहुत आवश्यक है इसलिए सरकार जो मेरा सपना है कि 2022 तक हर घर में बिजली पहुंचे जब देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाए पर जोर-शोर से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोकराझार यूनिवर्सिटी बनेगी डिम्ड यूनिवर्सिटी

उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनाकर देखें वह कितना भला करके दिखाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि कोकरझार में स्थित रूपसी एयरपोर्ट को जल्दी जनता के लिए खोल दिया जाएगा इससे यहां की जनता सीधे देश के अन्य शहरों तक पहुंच सकेगी। जाहिर है कारोबारियों को भी अपनी पहुंच देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

छात्रों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां के छात्रों में पढ़ने की विशेष रूचि रही है अच्छे शिक्षण संस्‍थान के अभाव में उन्हें अन्‍य शहरों में जाना पढ़ता है। इस कमी को दूर करते हुए सरकार जल्द ही कोकराझार यूनिवर्सिटी को डिम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें