एयर इंडिया के एक पायलट ने मंगलवार को केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम् को विमान में बिठाने से मना कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके सदाशिवम् को कोच्चि से तिरुवअनंतपुरम जाना था लेकिन वो कथित रूप से लेट हो गए थे। लेकिन पायलट ने उन्हें वीआईपी छूट देने से इनकार कर दिया।
राज्यपाल के प्रोटोकॉल अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल विमान उड़ने से महज 10 मिनट पहले कोचीन एयरपोर्ट पहुंचे। उस समय विमान से सीढ़ी हटा ली गई थी और जहाज को पीछे ले जाया जा रहा था। जब राज भवन के अधिकारियों ने एयरलाइंस के अधिकारियों समझाने की कोशिश की तो पायलट ने उनकी बात नहीं मानी।