फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल 'लेट', तो विमान पर नहीं चढ़ने दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया के एक पायलट ने मंगलवार को केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम् को विमान में बिठाने से मना कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके सदाशिवम् को कोच्चि से तिरुवअनंतपुरम जाना था लेकिन वो कथित रूप से लेट हो गए थे। लेकिन पायलट ने उन्हें वीआईपी छूट देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


राज्यपाल के प्रोटोकॉल अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल विमान उड़ने से महज 10 मिनट पहले कोचीन एयरपोर्ट पहुंचे। उस समय विमान से सीढ़ी हटा ली गई थी और जहाज को पीछे ले जाया जा रहा था। जब राज भवन के अधिकारियों ने एयरलाइंस के अधिकारियों समझाने की कोशिश की तो पायलट ने उनकी बात नहीं मानी।
Trending Videos
विज्ञापन

एयर इंडिया के ख़िलाफ़ शिकायत की

बाद में राज्यपाल ने बुधवार की सुबह फ़्लाइट पकड़ी और तिरुवनंतपुरम पहुंचे। एयर इंडिया के अधिकारियों ने उन्हें ये बताया था कि दिल्ली-कोच्चि-तिरुवनंतपुरम की फ़्लाइट संख्या ए-1048 लेट है और अपने निर्धारित समय रात 9.45 की बजाय 11.40 बजे रवाना होगी।

राज्यपाल कार्यालय ने कहा है कि कथित रूप से राज्यपाल का अपमान करने के लिए एयर इंडिया के ख़िलाफ़ शिकायत की है। हालांकि एयरलाइंस की तरफ़ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि वो इस मुद्दे को उठाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें