गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं। आपके नन्हे-मुन्ने फिर स्कूल जाने लगे हैं लेकिन छुट्टियों की मस्ती को वो अब भी नहीं भूले हैं। आप भी उनके मस्ती के पलों को शायद अब तक भुला नहीं पाए होंगे।
इन लम्हों को यादगार बनाने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने शुरू किया है एक खास कॉन्टेस्ट, 'छुट्टी की मस्ती'। हम आपके बच्चों के मस्ती के पलों को किड जोन-'छुट्टी की मस्ती' में सेलिब्रेट करेंगे।
आपको इसके लिए किड जोन-'छुट्टी की मस्ती--->http://goo.gl/uGCdfg पर विजिट करना है। कॉन्टेस्ट में कैसे शामिल होना है, यहां इसकी सारी जानकारी आपको मिलेगी।
आपको दिए गए एक व्हाटसऐप नंबर पर तस्वीरें भेजनी हैं। हां, इस नंबर पर आप अपने बच्चों की मजेदार और चुनिंदा तस्वीरें ही भेजें।
हो सकता है आपके बच्चे की तस्वीर चुनी जाए पुरस्कार के लिए और उसे मिले कोई बहुत ही खूबसूरत गिफ्ट। इसके अलावा चुनिंदा तस्वीरें हमारी वेबसाइट और अखबार में भी पब्लिश की जाएंगीं।
तो देर न करिए अगर आपने अब तक इस कॉन्टेस्ट में अपने बच्चे को शामिल नहीं कराया तो तुरंत दिए गए लिंक को क्लिक करिए और जल्दी से भेज दीजिए अपने नन्हे-मुन्ने की तस्वीरें। हां तस्वीरें भेजते समय अपना नाम, बच्चे का नाम और ई-मेल आईडी लिखना ना भूलें। ये कॉन्टेस्ट-31 जुलाई तक चालू रहेगा और उसके बाद पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।