इराक में खराब हालात के चलते एक 19 वर्षीय भारतीय युवक सुरक्षित देश में वापसी आ रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक पंजाब के गुरुदासपुर जिले के जीवननांगल गांव का रहने वाला था।
इराक गए भारतीय वहां चल रहे खूनी संघर्ष में मौत से बचने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं लेकिन इस युवक को क्या पता कि मौत उसका पीछा कर रही है और उसे जीवित अपने घर नहीं पहुंचने देगी।
युवक का परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य होने से परिवार अब बेसहारा नजर आ रहा है।