फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने लौटाया सरबजीत का सामान

Tue, 26 Nov 2013 03:32 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने सोमवार को सरबजीत सिंह से जुड़ी 36 चीजें भारतीय अधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन


2 मई को कोट लखपत जेल में कुछ पाकिस्तानी कैदियों ने सरबजीत पर हमला कर दिया था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई।

वर्ष 1990 में सिलसिलेवार बम धमाकों में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में उन्हें मौत की सजा दी गई थी। जबकि उनका परिवार लगातार यह कहता रहा कि सीमावर्ती गांव के किसान सरबजीत भटक कर पाकिस्तान पहुंच गए थे।
विज्ञापन


इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘हमें सामान मिले हैं। हम इन्हें भारत भेजने की तैयारी कर रहे हैं।’

अगस्त में भारतीय अधिकारियों ने औपचारिक रूप से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से सरबजीत के कपड़े एवं अन्य सामानों को उनके परिवार को लौटाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


शुरू में ये चीजें लाहौर में जेल अधिकारियों के पास थीं। पिछले महीने कोट लखपत जेल प्रशासन ने उनसे जुड़ी चीजों को गृह मंत्रालय के सुपुर्द कर दिया था।

इससे पहले सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से अपने भाई के सामानों को वापस दिलाने का आग्रह किया था।

परिवार को मिलेंगे ये सामान
कुरान
तीन धार्मिक पुस्तकें (हिंदी)
एक माला
पांच जोड़ी कपड़े
एक गद्दा
एक कंबल
एक जोड़ी जूते
एक घड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें