फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने किया भारतीय ड्रोन मार गिराने का दावा

Thu, 16 Jul 2015 01:35 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास पाक अधिकृत कश्मीर के भिमबर इलाके में भारतीय खुफिया ड्रोन विमान को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तानी अखबार ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से बताया, ‘भारतीय खुफिया विमान ने पाकिस्तानी हवाई सीमा का उल्लंघन किया।
विज्ञापन


इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उसे मार गिराया।’ आईएसपीआर ने बताया कि इस खुफिया ड्रोन का इस्तेमाल हवाई फोटोग्राफी के लिए हो रहा था। जम्मू से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय महिला के मारे जाने की घटना के एक दिन बाद पाकिस्तान ने यह ड्रोन मार गिराने का दावा किया।

पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से बिना उकसावे के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी ऐसे वक्त हो रही है, जब जम्मू कश्मीर  सरकार राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को होने वाले दौरे की तैयारियों में व्यस्त है।
विज्ञापन


जुलाई में ही वर्किंग बाउंड्री के पास शकरगढ़ सेक्टर में हादसे का शिकार हुए एक ड्रोन को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अपनी गिरफ्त में लेने का दावा किया था। बाद में पता चला कि यह ड्रोन पाक रेंजर्स की ओर से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें